नशे के खिलाफ तीन कार्रवाई : पांच मादक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद

36.95ग्राम स्मैक समेत स्कूटी बरामद

नशे के खिलाफ तीन कार्रवाई : पांच मादक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद

जयपुर पुलिस आयुक्तालय के जिला पूर्व और पश्चिम के तीन थाना इलाकों में अलग-अलग कार्रवाई कर पांच मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। 

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के जिला पूर्व और पश्चिम के तीन थाना इलाकों में अलग-अलग कार्रवाई कर पांच मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। 

कार्रवाई 1 : करधनी थाना पुलिस ने रविवार को दो मादक तस्करों को 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ करीब एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शेयब उर्फ शोयब (25) झोटवाडा और जोएब खान (21) शान्तीनगर रोड झोटवाडा जयपुर को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।

कार्रवाई 2 : जिला पश्चिम के थाना इलाका खोराबीसल हुई कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ 1.45 किलो गांजे के साथ आरोपी फरमान अली (27) लाइन पार्क फिरोजाबाद यूपी हाल किरादार झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई 3 : जिला पूर्व के थाना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ स्मैक समेत यातायात में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है। डीसीपी संजीव नैन ने बताया कि आरोपी राहुल वर्मा (24) और साहिल (19) खानिया बंधा बस्ती गोनेर रोड ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36.95ग्राम स्मैक समेत स्कूटी बरामद की है। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ जारी है।  

Read More अधिकांश पण्डितों का मत... होली दहन दो और धुलण्डी तीन मार्च को

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भांकरोटा से लौटते समय अचानक चाय की थड़ी पर रुककर ग्रामीणों को चौंका दिया। उन्होंने स्थानीय...
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय