ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत : सड़क पर बिखरे सफेद पाउडर से भरे कट्टे, यातायात रहा जाम

पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक युवकों की पहचान नहीं हो पाई

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत : सड़क पर बिखरे सफेद पाउडर से भरे कट्टे, यातायात रहा जाम

उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाइवे पर चीरवा टनल के निकट एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक बाइक से उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार।

उदयपुर। सुखेर क्षेत्र में रविवार शाम उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाइवे पर चीरवा टनल के निकट एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक बाइक से उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब 5:30 बजे चीरवा टनल से ठीक पहले हुआ। राजसमंद की ओर से उदयपुर आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रही बाइक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हाइवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रेलर कुछ दूरी तक अनियंत्रित दौड़ता रहा और आगे जाकर पलट गया। हादसे के बाद  ट्रेलर में भरे कट्टे सड़क पर बिखर गए। इनमें भरा सफेद पाउडरनुमा माल सड़क पर फैल गया, जिससे मृतकों के शव भी पूरी तरह सफेद पाउडर से सन गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को सीधा करवाया और हाइवे के किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को बहाल कराया गया। 

मृतकों की शिनाख्त नहीं
पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया है और आसपास के थानों को सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस मृतकोंं की शिनाख्ती के लिए हाइवे और टनल क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा और हाई कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क राजस्थान विधानसभा और हाई कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
राजस्थान विधानसभा के आधिकारिक ईमेल खातों पर सोमवार को एक कथित धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां...
विश्व विरासत दिवस पर खास तोहफा : 18 अप्रैल को 30 से अधिक स्मारकों में फ्री एंट्री, पर्यटकों का होगा पारंपरिक स्वागत
कोटा के बैंकों में पड़े 60 करोड़ का धणी धोरी नहीं
पिता की बूढ़ी आखों में आई चमक आंसुओं में बह गई
अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना : 1857 की क्रांति का उल्लेख करते हुए केंद्र की आ​र्थिक नीतियों पर बोला हमला, मेरठ से होगी ‘आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन’ की शुरुआत, 
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
चुनाव के आंकड़ों में देरी से केरल में मचा विवाद : वी.डी. सतीशान ने लगाया मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप, आंकड़े तुरंत प्रकाशित करने की मांग