टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- ग्रामीण विकास की चिंता छोड़कर सिर्फ कुर्सी बचाने में लगी सरकार

सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार की कहानियाँ खुलेआम

टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- ग्रामीण विकास की चिंता छोड़कर सिर्फ कुर्सी बचाने में लगी सरकार

पंचायत चुनाव में देरी से पिछड़े ग्रामीण विकास को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला। जूली ने कहा है कि आज प्रदेश के गाँव गंदगी, सीवर के पानी और बदहाल सड़कों से जूझ रहे हैं, क्योंकि सरकार पंचायत राज चुनावों में हार के डर से जनता का सामना करने से भाग रही।

जयपुर। पंचायत चुनाव में देरी से पिछड़े ग्रामीण विकास को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि आज प्रदेश के गाँव गंदगी, सीवर के पानी और बदहाल सड़कों से जूझ रहे हैं, क्योंकि सरकार पंचायत राज चुनावों में हार के डर से जनता का सामना करने से भाग रही है। गाँव–गाँव में आपकी सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार की कहानियाँ खुलेआम सुनने को मिल रहे हैं।

हालात ऐसे हैं कि जनता के बीच जाने की हिम्मत तक सरकार में नहीं बची। भाजपा सरकार को ग्रामीण विकास से कोई लेना–देना नहीं हैं, उसे सिर्फ सत्ता की कुर्सी बचाने की चिंता है। जनता का पैसा पानी की तरह बहाकर और गाँवों को गंदगी में धँसाकर इस सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता विकास नहीं, बल्कि कुर्सी, भ्रष्टाचार और झूठा राजनीतिक प्रचार है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना...
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत