विद्याधर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने तीन साइकिल सवार मजदूरों को कुचला, एक की मौत

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

विद्याधर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने तीन साइकिल सवार मजदूरों को कुचला, एक की मौत

जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल से घर लौट रहे कैटरिंग कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।

जयपुर। राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल से घर लौट रहे कैटरिंग कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि यह हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे क्रॉस मॉल के पास हुआ। एक मैरिज गार्डन में कैटरिंग का काम खत्म करने के बाद करीब 18 से 20 मजदूर साइकिलों पर सवार होकर जालूपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही तीन अलग-अलग साइकिलों पर सवार तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कांवटिया अस्पताल और एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें संदिग्ध कार के नंबर सामने आए हैं। इन्हीं नंबरों के आधार पर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल सभी मजदूर दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं और कैटरिंग का काम करते थे। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदार को बुलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल