3726 डिफॉल्टर वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे प्रदेश की सड़कों पर, परिवहन विभाग कर रहा पंजीयन निलंबित

राजस्थान की सड़कों पर बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहन

3726 डिफॉल्टर वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे प्रदेश की सड़कों पर, परिवहन विभाग कर रहा पंजीयन निलंबित
परिवहन विभाग ने तीन माह में 3,726 ऐसे वाहन चिन्हित किए हैं, जिन पर पांच से अधिक फिटनेस चालान लंबित हैं। कई वाहनों पर 70 से ज्यादा ई-चालान होने के बावजूद वे सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अब विभाग इनके पंजीयन निलंबित कर सख्त कार्रवाई करेगा।

जयपुर। राजस्थान की सड़कों पर हजारों ऐसे वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिनकी वषोंर् से फिटनेस टेस्ट नहीं कराई गई है। इनमें भारी ट्रक, बसें, टैक्सियां और खनन सामग्री ढोने वाले वाहन शामिल हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई वाहनों पर बिना फिटनेस के 70 से अधिक ई-चालान हो चुके हैं, लेकिन न तो चालान राशि जमा कराई गई और न ही फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाया गया। अब परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने अप्रैल से जून-2026 के बीच ऐसे वाहनों का डेटा तैयार किया है, जिनके बिना फिटनेस संचालित होने पर पांच से अधिक चालान हुए हैं। महज तीन महीने में पूरे प्रदेश में 3726 वाहन इस श्रेणी में मिले हैं। अब विभाग इनके पंजीयन निलंबित करने की तैयारी कर रहा है। 

कैमरों से वाहनों की पहचान कर बना रहे ऑनलाइन चालान: वर्तमान में ई-डिटेक्शन प्रणाली  के तहत टोल प्लाजा पर लगे कैमरों से वाहनों की पहचान कर ऑनलाइन चालान किए जाते हैं। लेकिन वाहनों को जब्त करने की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से कई वाहन मालिक लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। परिणामस्वरूप दर्जनों चालान लंबित होने के बावजूद वाहन खुलेआम सड़कों पर चल रहे हैं। ओवरलोड ट्रक और खटारा वाहन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। यही वजह है कि विभाग अब केवल चालान तक सीमित न रहकर ऐसे वाहनों को सड़क से हटाने की रणनीति बनाई जा रही है।

सबसे ज्यादा खटारा वाहन जयपुर और सबसे कम अलवर में
तीन माह के आंकड़ों के अनुसार विभाग ने 3726 खटारा वाहनों को चिन्हित किया है। इनमें जयपुर आरटीओ प्रथम में सबसे अधिक 475 और जोधपुर आरटीओ में 447 वाहन ऐसे मिले, जिनके पांच से अधिक फिटनेस चालान हुए। इसके बाद कोटा में 437, अजमेर में 397, बीकानेर में 369, चित्तौड़गढ़ में 364, उदयपुर में 263, पाली में 239, दौसा में 206, सीकर में 205, जयपुर द्वितीय में 183, भरतपुर में 97 और अलवर मे 44 खटारा वाहनों चिन्हित किए गए है। 

कई चालानों के बाद भी नहीं रुके वाहन
शाहपुरा (भीलवाड़ा) का वाहन आरजे-51 जीएम 1440 पर 72 चालान लंबित 
जोधपुर का आरजे-19 जीजे 5732 पर 72 चालान लंबित 
उदयपुर का आरजे-27 जीई 4916 पर 72 चालान लंबित 
भरतपुर का आरजे-05 जीबी 9320 पर 71 चालान लंबित 
रामगंजमंडी का आरजे-33 टीए 0519 पर 71 चालान लंबित 
ब्यावर का आरजे-36 जीए 5395 पर 69 चालान लंबित 
जयपुर प्रथम का आरजे-14 टीए 8816 पर 68 चालान लंबित 
पाली का आरजे-22 जीए 9544 पर  68 चालान लंबित 
चौमूं का आरजे-23 जीबी 2128 पर 67 चालान लंबित 

Read More राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात

इनका कहना है...
बिना फिटनेस वाले वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर आरटीओ-डीटीओ को निर्देश दिए गए हैं।
-पुरुषोत्तम शर्मा, आयुक्त परिवहन विभाग 

Read More तेज बारिश और आंधी के कारण गो-अराउंड, 45 मिनट बाद जयपुर एयरपोर्ट पर उतरी फ्लाइट

Post Comment

Comment List

Latest News

शारजाह की फ्लाइट दो घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार शारजाह की फ्लाइट दो घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
जयपुर से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की उड़ान सोमवार सुबह दो घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई। शारजाह...
समाज को सकारात्मक संदेश देने की पहल, नाटक गुम के सभी शो होंगे नि:शुल्क
जंतर-मंतर विवाद में पीएम मोदी को गाली देने वाली नाबालिग को राहत: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस, माफी और उम्र के आधार पर लिया फैसला
8.30 करोड़ रुपए की कपड़ा ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भरोसा जीतकर कारोबारियों को लगाया करोड़ों रुपए का चूना
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
राष्ट्रमंडल खेल-2026 : गुलवीर सिंह ने पांच हजार मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक, भारत को एथलेटिक्स में दिलाया एक और पदक
मेगा पेट कार्निवल में उमड़ा उत्साह : 2 हजार से अधिक डॉग्स का रजिस्ट्रेशन, अब घर बैठे होगी ऑनलाइन सुविधा