राजस्थान विधानसभा में हरिशंकर भाभड़ा की जयंती पर श्रद्धांजलि, अध्यक्ष देवनानी बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे

देवनानी ने याद किए लोकतांत्रिक मूल्य

राजस्थान विधानसभा में हरिशंकर भाभड़ा की जयंती पर श्रद्धांजलि, अध्यक्ष देवनानी बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे
राजस्थान विधानसभा में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। देवनानी ने कहा कि भाभड़ा का निष्पक्षता और संसदीय मर्यादाओं से समृद्ध जीवन सदैव जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा की जयंती पर गुरुवार को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा ने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा के उच्च आदर्शों का अनुकरणीय निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 16 मार्च 1990 से 21 दिसंबर 1993 तथा 30 दिसंबर 1993 से 5 अक्टूबर 1994 तक के अपने कार्यकाल में भाभड़ा ने सदन की गरिमा, निष्पक्षता और संसदीय मर्यादाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व जनप्रतिनिधियों और लोकसेवकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने भी स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके पुत्र सुरेंद्र भाभड़ा, पौत्र गौरव भाभड़ा, उप सचिव धर्मचंद मिश्रा, इन्द्रा शर्मा, अलका दुआ, सुनील अग्रवाल, प्रमुख अनुसंधान एवं संदर्भ अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया