जय नारायण व्यास की जयंती पर श्रद्धांजलि, विधानसभा में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि और मौन श्रद्धांजलि के साथ

जय नारायण व्यास की जयंती पर श्रद्धांजलि, विधानसभा में हुआ कार्यक्रम

वासुदेव देवनानी ने बुधवार सुबह 10:15 बजे विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जयपुर। वासुदेव देवनानी ने बुधवार सुबह 10:15 बजे विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि स्व. व्यास ने 26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 तथा 1 नवम्बर 1952 से 12 नवम्बर 1954 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में राज्य के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, सुशासन और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहलें की गईं। उन्होंने कहा कि व्यास का योगदान राजस्थान के नव-निर्माण में मील का पत्थर साबित हुआ और उनके विचार आज भी जनसेवा के लिए प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक डॉ. रितु बनावत सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा तथा विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि और मौन श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह