घरेलू विवाद से परेशान 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, परिवार पर मारपीट के आरोप

परिवार से भी पूछताछ की जा रही

घरेलू विवाद से परेशान 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, परिवार पर मारपीट के आरोप
एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार की मारपीट और मानसिक तनाव से परेशान युवक पानी में कूद पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत रस्सा फेंककर बचाया। आमेर इलाके का रहने वाला यह युवक सुबह करीब 9:45 बजे सागर झील पहुंचा और बिना किसी को कुछ बताए सीधे झील में छलांग लगा दी।

जयपुर। आमेर की सागर झील में शनिवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार की मारपीट और मानसिक तनाव से परेशान युवक पानी में कूद पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत रस्सा फेंककर बचाया। आमेर इलाके का रहने वाला यह युवक सुबह करीब 9:45 बजे सागर झील पहुंचा और बिना किसी को कुछ बताए सीधे झील में छलांग लगा दी। पानी में डूबते युवक को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत रस्से की मदद से उसे बाहर निकाला। बचाए जाने के बाद युवक ने बताया, “मैं घरवालों से बहुत परेशान हूं। वे मुझे मारते-पीटते हैं। मैं घर पर नहीं रहना चाहता। मैं बुजुर्गों की सेवा करूंगा और मंदिरों में रहूंगा।

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे पुलिस ने बताया कि युवक पिछले 3-4 महीनों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दवाएं ले रहा था। पढ़ाई में होशियार होने के बावजूद कुछ कम नंबर आने से वह डिप्रेशन में चला गया था। वह अक्सर सागर झील पर आया करता था। पुलिस ने युवक को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच कर रही है। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन