नाकाबंदी तोड़ भाग रही थार से दो किलो अफीम बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

वाहन की लोकेशन ट्रैक कर टीमों को अलर्ट किया

नाकाबंदी तोड़ भाग रही थार से दो किलो अफीम बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नाकाबंदी तोड कर भागे चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर करीब दो किलो अफीम बरामद। पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही एक थार वाहन का पीछा कर उसमें सवार चार तस्करों को गिरफ्तार।

जयपुर। सीकर जिले में जिला विशेष टीम (डीएसटी) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नाकाबंदी तोड कर भागे चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर करीब दो किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही एक थार वाहन का पीछा कर उसमें सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को डीएसटी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ से चूरू की ओर काले रंग की थार में अफीम की खेप ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही डीएसटी प्रभारी ने वाहन की लोकेशन ट्रैक कर टीमों को अलर्ट किया जिसके बाद जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध थार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर वाहन को रोक लिया। पुलिस ने सुखदेव निवासी रामसरा, जितेंद्र निवासी राणासर, कृष्ण कुमार निवासी रामसर और प्रताप निवासी ब्राह्मणों का मोहल्ला, थाना सदर चूरू को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम, थार वाहन और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सदर सीकर थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में महज 5 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मेहगांव क्षेत्र में आटा...
ब्रिटेन में पटरी पर मौत का मंजर : 2 ट्रेनों की टक्कर, एक ट्रेन चाहक सहित 2 लोगों की मौत; 89 लोग घायल
मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, कहा- योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार
फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत
राज्य सरकार ने 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले, गौरव बीज निगम एमडी
नीट परीक्षार्थियों के लिए 21 जून को कासगंज-रावतपुर के मध्य चलेगी विशेष ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैशाली नगर में विशाल योग व राजयोग ध्यान कार्यक्रम, देवनानी रहे मौजूद