"वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" की कल से शुरुआत, दो दिन प्रभार वाले जिलों में रहेंगे मंत्री
सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जनहितकारी गतिविधियां होंगीम
"वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" का कल से शुभारंभ होगा, जो 20 जून 2025 तक प्रदेशभर में संचालित होगा
जयपुर। "वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" का कल से शुभारंभ होगा, जो 20 जून 2025 तक प्रदेशभर में संचालित होगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
सरकार के निर्देशानुसार, सभी जिलों में विभिन्न विभागों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जल संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत जागरूकता रैलियां, वर्कशॉप और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जनहितकारी गतिविधियां होंगी।
साथ ही, राज्य के सभी मंत्री 5-6 जून को अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे और अभियान की प्रगति का जायजा लेंगे। इस दौरान मंत्री सुनिश्चित करेंगे कि अभियान की सफलता के लिए समर्पित प्रयास किए जाएं। मंत्रिमंडल सचिवालय के शासन सचिव डॉ. जोगा राम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मंत्री को इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। "वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" राज्य में जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Comment List