मालवीय नगर में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक गायन से जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव
राष्ट्रभक्ति का जागा जज्बा
जयपुर। राष्ट्रीय वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर को मालवीय नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती संस्थान, जयपुर के उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक चेतन शर्मा की मौजूदगी में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारत माता के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया।
विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से गूंजे वंदे मातरम् के स्वर ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, संस्कार और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Comment List