उपराष्ट्रपति वेंस के दौरे के दौरान विशेष होगी यातायात व्यवस्था, परीक्षार्थी अतिरिक्त समय लेकर चलें

आवागमन के दौरान डायवर्जन प्लान

उपराष्ट्रपति वेंस के दौरे के दौरान विशेष होगी यातायात व्यवस्था, परीक्षार्थी अतिरिक्त समय लेकर चलें

21 अप्रेल को जेएलएन मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। 

जयपुर। उपराष्ट्रपति वेंस के जयपुर दौरे के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस दौरान यातायात में बदलाव किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। 21 अप्रेल से 24 अप्रेल के बीच जयपुर एयरपोर्ट से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, भवानी सिंह रोड़, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, ओटीएस चौराहा से केवी-3 तिराहा तक का मार्ग उपयोग में लिए जाने की सम्भावना रहेगी। इन मार्गों पर यातायात को रोका जाएगा।

आवागमन के दौरान डायवर्जन प्लान
21 अप्रेल 2025 को जयपुर एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल, जेडीए चौराहा तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, रामबाग चौराहा, पोलो सर्किल तक सामान्य यातायात को रात सवा नौ बजे से दस बजे तक आवश्यकतानुसार उक्तमार्गों पर संचालित यातायात को समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाईपास, जवाहर नगर बाईपास, जनपथ, पृथ्वीराज रोड, तख्तेशाही रोड पर डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इस समय एवं मार्गों पर हल्के भार वाहक वाहन, बस, मिनी बस, धीमी गति से चलने वाले वाहन नहीं चलेंगे। 

पार्किंग निषेध स्थल: 21 अप्रेल को जेएलएन मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। 

परीक्षार्थियों के लिए: 21 से 24 अप्रेल तक शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान रखना होगा। वीवीआईपी विर्जिट के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में इन मार्गों पर स्थित परीक्षा केन्दों के अभ्यर्थी अतिरिक्त समय लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचे साथ ही समानान्तर मार्गों का उपयोग करें। इस विजिट के दौरान यातायात एवं समानान्तर मार्गों की जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन 1095, 2565630, 2561256 एवं व्हाट्सएप हेल्प-डेस्क नम्बर 8764866972 कॉल करें।

Read More जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : खराब मौसम से फ्लाइट लैंडिंग प्रभावित, कई फ्लाइट्स लंबे समय तक रहीं होल्ड पर 

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल