विद्याधर नगर जोन की बैठक : महापौर- झाड़ू लगाना ही सफाई नहीं, क्षेत्र को पूरी तरह व्यवस्थित करना भी जरूरी

दीपावली तक वार्डवार विशेष सफाई अभियान के निर्देश

विद्याधर नगर जोन की बैठक : महापौर- झाड़ू लगाना ही सफाई नहीं, क्षेत्र को पूरी तरह व्यवस्थित करना भी जरूरी
महापौर सुनील कोठारी ने विद्याधर नगर जोन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने और फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश। उन्होंने कहा कि केवल झाड़ू लगाना ही सफाई नहीं, बल्कि क्षेत्र को व्यवस्थित रखना भी जिम्मेदारी।

जयपुर। नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कहा कि केवल झाडू लगाना ही सफाई कार्य नहीं है, क्षेत्र को व्यवस्थित और साफ रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सफाई कार्य के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी भी समन्वय से कार्य करते हुए शहर को व्यवस्थित करें। निगम मुख्यालय में विद्याधर नगर जोन अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर कोठारी ने सफाई व्यवस्था, राजस्व वृद्धि, विकास कार्य, संसाधनों, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक समस्याओं की समीक्षा की गई। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फील्ड में सक्रिय रहें और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें।

 महापौर ने कहा कि नगर निगम को जनता का निगम बनाने के लिए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मासिक बैठक करने तथा एक मंच पर पार्षदों और अधिकारियों को बुलाकर स्थानीय समस्याओं के तत्काल समाधान की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पार्षदों ने हूपर, स्ट्रीट लाइट, यूडी टैक्स, सीवर लाइन, पशु प्रबंधन और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। महापौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इनका शीघ्र समाधान करने के  निर्देश दिए और पशु प्रबंधन अधिकारियों को मंगलवार को मीट-मांस की दुकानें बंद रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने, सड़कों पर पेचवर्क, सीएनडी वेस्ट हटाने और पेड़ पौधों की कटाई-छंटाई कराने को कहा।

Read More 10 रुपए में साइकिल की सवारी भी नहीं भायी : अब फिर दौड़ाने की तैयारी, पहले तीन बार टेंडर के बावजूद नहीं मिली फर्म

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में इमरान नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों के...
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लामबंद: प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की चेतावनी, आमना-सामना की चेतावनी
एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत