पांचना बांध की नहरों में जल्द दौड़ेगा पानी, गेटों की टेस्टिंग के बाद होगी आपूर्ति शुरू

क्षेत्रवासियों को जल्द ही नहरों में पानी मिलने की उम्मीद

पांचना बांध की नहरों में जल्द दौड़ेगा पानी, गेटों की टेस्टिंग के बाद होगी आपूर्ति शुरू
पांचना बांध से जुड़ी नहरों में पानी छोड़ने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई। जल संसाधन विभाग ने नहरों के गेटों की मरम्मत और तकनीकी कार्यों में तेजी लाते हुए अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश। विभाग के अनुसार डाउनस्ट्रीम के दोनों गेटों का सुधार कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अपस्ट्रीम के दोनों गेटों की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी।

जयपुर। पांचना बांध से जुड़ी नहरों में पानी छोड़ने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जल संसाधन विभाग ने नहरों के गेटों की मरम्मत और तकनीकी कार्यों में तेजी लाते हुए अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार डाउनस्ट्रीम के दोनों गेटों का सुधार कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अपस्ट्रीम के दोनों गेटों की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा पानी छोड़ने की शुरुआत की जा सकती है।

विभाग का लक्ष्य 17 से 18 जुलाई तक नहरों से जुड़े चारों गेट पूरी तरह तैयार करना है। इससे पहले 15 और 16 जुलाई को चारों गेट खोलकर पानी निकासी की टेस्टिंग की जाएगी, ताकि किसी भी तकनीकी खामी का समय रहते समाधान किया जा सके। टेस्टिंग सफल रहने के बाद पांचना बांध से कई किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए राहत मिलेगी। गौरतलब है कि नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर संघर्ष समिति लंबे समय से आंदोलनरत थी और इस मांग को लेकर धरना भी दिया गया था। अब गेटों के सुधार कार्य में तेजी आने से किसानों और क्षेत्रवासियों को जल्द ही नहरों में पानी मिलने की उम्मीद जगी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
अनंत महल में मिस ओशन वर्ल्ड 2026 फिनाले वीक के तहत गाउन राउंड हुआ। करीब 20 देशों की प्रतिभागियों ने...
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत
इमरान कुरैशी का दावा, निकाय चुनावों में कांग्रेस देगी युवाओं को प्राथमिकता  
रीजनल स्कूल के विलय पर बवाल : भोपाल में सड़क पर उतरे जेन अल्फा, प्रक्रिया रोकने की मांग