राजस्थान के बांधों में जलभराव 48.89% पहुंचा, 24 घंटे में 11.36 एमसीएम पानी बढ़ा

जल भराव क्षमता पहुंची 48 प्रतिशत से पार

राजस्थान के बांधों में जलभराव 48.89% पहुंचा, 24 घंटे में 11.36 एमसीएम पानी बढ़ा
राजस्थान में मानसून की निरंतर बारिश से प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में जल की आवक जारी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार राज्य के 693 बांधों का औसत जल स्तर बढ़कर करीब 48.89 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कोटा और जयपुर संभाग के बांधों में स्थिति बेहतर दर्ज की गई है।

जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता के बीच प्रदेश के बांधों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 693 बांधों की कुल जल भंडारण क्षमता 13,029.09 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) है, जिसमें वर्तमान में 6,370.51 एमसीएम पानी उपलब्ध है। इस प्रकार राज्य के बांध औसतन 48.89 प्रतिशत भर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में बांधों के जल भंडारण में 11.36 एमसीएम की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, पिछले वर्ष इसी दिन बांधों का जलभराव 76.66 प्रतिशत था।

रिपोर्ट के अनुसार कोटा जल संसाधन क्षेत्र में सर्वाधिक 61.93 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया, जबकि जयपुर क्षेत्र में 48.48 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 50.01 प्रतिशत, उदयपुर में 38.20 प्रतिशत, भरतपुर में 26.58 प्रतिशत और जोधपुर क्षेत्र में 18.56 प्रतिशत जलभराव है। राज्य के 693 बांधों में से 15 पूरी तरह भरे हुए हैं, जबकि 433 बांध आंशिक रूप से भरे हैं और 245 बांध अभी भी खाली हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया