Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ खत्म, सर्दी के तेवर पड़े ढीले 

राज्य में अब अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ खत्म, सर्दी के तेवर पड़े ढीले 

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म। इसके कारण सर्दी का असर भी कमजोर हो गया। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम भी साफ रहने लगा है। जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, अजमेर समेत कई शहरों में आज गुरुवार को भी दिन तेज धूप रही।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। इसके कारण सर्दी का असर भी कमजोर हो गया है। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम भी साफ रहने लगा है। जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, अजमेर समेत कई शहरों में आज गुरुवार को भी दिन तेज धूप रही। इससे लोगों को तेज सर्दी से राहत मिली। भरतपुर संभाग में कोहरा छाया रहा और आगामी दो-तीन दिन कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अब अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इस हफ्ते सर्दी तेज रहेगी। अगले सप्ताह से सर्दी कम होने लगेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में इस सप्ताह उत्तरी हवाओं का असर रहेगा, जिससे सर्दी तेज रहेगी। लेकिन अगले सप्ताह से प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी हवाएं कमजोर होने से सुबह-शाम का तापमान बढ़ेगा और सर्दी का असर कम होने लगेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
स्पाइसजेट की जयपुर-मुंबई फ्लाइट देरी से रवाना। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यह उड़ान सामान्यतः दोपहर 12:35...
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना