Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी

गर्मी में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में। प्रदेश में लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर राजस्थान का ही रहा। जैसलमेर 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में सबसे गर्म स्थान दर्ज।

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश में लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर राजस्थान का ही रहा। गुरुवार को जैसलमेर 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक बाड़मेर सबसे गर्म शहर बना हुआ था। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के चार जिलों—बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

लगातार दूसरे दिन जारी इस अलर्ट के तहत लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। वहीं, 13 जिलों में लू चलने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा तेज गर्मी के साथ लू का दौर जारी रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश या बादल छाने की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश