Weather Update : बारिश ने गिराया पारा, इस सप्ताह गर्मी से रहेगी राहत

राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर

Weather Update : बारिश ने गिराया पारा, इस सप्ताह गर्मी से रहेगी राहत

प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम। वहीं गर्मी से ये राहत आगे भी जारी रहेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग वेदर सिस्टम की संभावना।

जयपुर। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम हो गया है। वहीं गर्मी से ये राहत आगे भी जारी रहेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग वेदर सिस्टम की संभावना जताई है। हालांकि, आज मौसम साफ रह सकता है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं, दोपहर में कोटा, बारां, अजमेर समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। कोटा में दिन में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।

जबकि झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी के एरिया में बादल छाए और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 24 और 25 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 29 से 31 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: पीएमएमएमके ने 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों का बहिष्कार करने का किया फैसला, केंद्र सरकार कार्रवाई करने में विफल पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: पीएमएमएमके ने 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों का बहिष्कार करने का किया फैसला, केंद्र सरकार कार्रवाई करने में विफल
पीएमएमएमके ने 9 अप्रैल को होने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है। संस्थापक प्रो. एम....
वैशाली नगर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन : 5 पर जुर्माना, मैनेजर गिरफ्तार 
राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’ जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा 
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर लगाए सेल्फी स्टैंड, फोटोज क्लिक करते दिखे देशी और विदेशी पर्यटक
टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर बोला हमला : 1900 करोड़ का फंड अटका, चुनाव स्थगित, ग्राम पंचायतों में सफाई प्रभावित
उदयपुर आईजी पर लगे आरोपों से मामला गंभीर : डोटासरा ने कहा- निष्पक्ष जाँच कराने की ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री पर
पश्चिम एशिया संकट का असर लंबे समय तक रहने की आशंका : हर चुनौती के लिए रहना होगा तैयार, मोदी ने कहा- युद्ध से पूरी दुनिया में हुआ गंभीर ऊर्जा संकट