Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, कहीं गिरे ओले; पारा गिरा
15 जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट
प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी वक्षिोभ के असर से मार्च के महीने में जमकर बारिश। साथ ही ओलावृष्टि भी हो रही। पश्चिमी वक्षिोभ का असर आज भी जयपुर सहित कई जिलों में देखने को मिला। जयपुर, अलवर, दौसा, डीडवाना सहित राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार सुबह मौसम बदल गया। बादल छाए।
जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी वक्षिोभ के असर से मार्च के महीने में जमकर बारिश हो रही है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो रही है। पश्चिमी वक्षिोभ का असर आज भी जयपुर सहित कई जिलों में देखने को मिला। जयपुर, अलवर, दौसा, डीडवाना सहित राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार सुबह मौसम बदल गया। बादल छाए रहे। तेज गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। इससे हवाओं में ठंडक घुल गई। एक बार फिर लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। जयपुर में सुबह करीब 8 बजे से गरज-चमक के साथ बरसात शुरू हुई।
विजिबिलिटी कम होने के कारण राजधानी की सड़कों पर दिन में गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ीं। इसी तरह अलवर में भी सुबह करीब 8 बजे से रिमझिम बरसात शुरू हुई थी। उधर, बालोतरा जिले के समदड़ी में रविवार देर रात तेज ओलावृष्टि हुई थी। मौसम वज्ञिान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 23 और 24 मार्च को मौसम ड्राय रहने, जबकि 25, 26 मार्च को एक नया कमजोर सस्टिम एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सस्टिम के असर से 25 मार्च को 15 जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट है।

Comment List