प्रदेश में 10 मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद : कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित, 25 जून तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण

पंजीयन के लिए किसान के पास जन आधार कार्ड अनिवार्य

प्रदेश में 10 मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद : कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित, 25 जून तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण

राज्य में रबी विपणन सीजन 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से प्रारंभ होगा, जो  30 जून तक जारी। गेहूं खरीद कार्य के लिए राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किए गए।

अजमेर। राज्य में रबी विपणन सीजन 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से प्रारंभ होगा, जो  30 जून तक जारी रहेगा। गेहूं खरीद कार्य के लिए राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों से गेहूं खरीद कार्य भारतीय खाद्य निगम, राजफेड, तिलम संघ, नाफेड एवं एनसीसीएफ के साथ इस वर्ष से राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से भी किया जाएगा। भारत सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य राज्य के किसान अपनी उपज (गेहूं) विक्रय के लिए 25 जून तक स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। 

 जन आधार कार्ड अनिवार्य
पंजीयन के लिए किसान के पास जन आधार कार्ड अनिवार्य है। किसान को विक्रय की गई उपज का भुगतान उसके जन आधार से जुड़े हुए बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए किसान जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहता है उसे अपने जन आधार में जुड़वा लेना चाहिए। किसान पंजीकरण व अन्य खरीद सम्बन्धी जानकारी एवं समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर सम्पर्क कर सकते हैं। किसान को खरीद संबंधी विभिन्न जानकारी एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर समय-समय पर दी जाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर