थाने में पत्नी ने पति को जड़ा थप्पड़ : बहन संग की मारपीट, तीन तलाक केस में फंसाने की दी धमकी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाने में पत्नी ने पति को जड़ा थप्पड़ : बहन संग की मारपीट, तीन तलाक केस में फंसाने की दी धमकी

एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस के सामने ही पत्नी ने अपने पति के साथ मारपीट। आरोप है कि पत्नी ने बहन के साथ मिलकर पति को पीटा और बाद में तीन तलाक के केस में फंसाने की धमकी भी दी, जिसके बाद पीड़ित ने मामला दर्ज।

जयपुर। मुरलीपुरा थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस के सामने ही पत्नी ने अपने पति के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पत्नी ने बहन के साथ मिलकर पति को पीटा और बाद में तीन तलाक के केस में फंसाने की धमकी भी दी, जिसके बाद पीड़ित ने मामला दर्ज कराया। समाचार: पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी 30 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दी कि वर्ष 2025 में उसकी पत्नी ने महिला थाना (वेस्ट) में उसके खिलाफ दहेज का केस दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश के तहत 20 मार्च को वह अपने परिवार के साथ महिला थाने में बकाया सामान जमा कराने पहुंचा था।

इस दौरान उसकी पत्नी अपनी बहन और चार-पांच अन्य लोगों के साथ थाने आई हुई थी। सामान जमा कराने के बाद जब दोनों पति-पत्नी पुलिस अधिकारी के सामने कुर्सी पर बैठे थे, तभी आरोप है कि पत्नी अचानक उठी और पति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने अपनी बहन के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थाने में मौजूद पुलिस स्टाफ और परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को छुड़वाया। मारपीट के बाद पत्नी ने उसे तीन तलाक के केस में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने रविवार दोपहर मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव
अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 30 सीटों पर उम्मीदवारों...
ईरान युद्ध में रुकावट? ट्रंप ने कहा अमेरिका और ईरान के बीच 'प्रोडक्टिव' बातचीत शुरू, 5 दिनों के लिए मिलिट्री ऑपरेशनों पर रोक
जयपुर में क्रूर हत्या : पेड पार्किंग के सिक्योरिटी गार्ड का सिर पत्थर से कुचलकर ली जान, पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम
GIS आधारित ग्रीन लैंड यूज प्लान के लिए समिति गठित, 30 करोड़ का प्रावधान
अजमेर रेल मंडल रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट प्रणाली में बदलाव, नए भारत की नई रेल के संकल्प को मजबूती प्रदान
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: समन्वित प्रयास, सुदृढ़ निगरानी एवं जवाबदेही से मिलेंगे बेहतर परिणाम