विश्व पर्यावरण दिवस : राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का किया आह्वान
पर्यावरण संरक्षण बने जीवन की प्राथमिकता
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए स्वच्छ पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में सहभागिता पर जोर दिया।
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर सभी से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए स्वच्छ पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में सहभागिता पर जोर दिया है।
बागडे ने "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत अधिक छांव देने वाले और ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले बड़े पेड़ लगाने और उनकी सार संभाल किए जाने की अपील की है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को रोकने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किए जाने का आह्वान किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Jul 2026 19:02:35
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...

Comment List