तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राजमार्ग किया अवरुद्ध
हाईवे पर जुगरावर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार राजेश को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस और जिला कलेक्टर के निर्देश पर रामगढ़ उपजिला अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।
अलवर। बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में अलवर-भरतपुर राजमार्ग पर एक कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेश अलवर से अपनी स्कूटी से गांव लौट रहा था, तभी जुगरावर बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। बाद में जिला कलेक्टर के निर्देश पर रामगढ़ उपजिला अस्पताल के चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंचा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Aug 2026 18:45:11
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...

Comment List