रक्षाबंधन पर परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, खेत में धान की फसल में खाद डालते समय सर्पदंश से युवक की मौत

गांव में शोक की लहर

रक्षाबंधन पर परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, खेत में धान की फसल में खाद डालते समय सर्पदंश से युवक की मौत
कुंदनपुर क्षेत्र के कांगनिया गांव में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर खेत में धान की फसल में खाद डालते समय जहरीले सांप के काटने से 24 वर्षीय युवक रोहित नागर की दुखद मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कुंदनपुर।  क्षेत्र के कांगनिया गांव में रक्षाबंधन पर्व पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। खेत में धान की फसल में खाद डालते समय सर्पदंश से 24 वर्षीय युवक रोहित नागर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार रोहित नागर  अपने खेत में धान की फसल में खाद डाल रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे सांगोद अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए कोटा के लिए रेफर कर दिया। परिजन रोहित को उपचार के लिए कोटा स्थित एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कांगनिया गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद पंजाब में मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद
काउंटर इंटेलिजेंस ने दो ऑपरेशनों में छह तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 2.920 किलो हेरोइन और आठ हाई-एंड पिस्तौल...
20 लाख की फिरौती मांगने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, गाड़ी किराये के बहाने युवक को बुलाया और कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो
निकाय चुनाव में भाजपा फंसी तुष्टीकरण के भंवर में, कांग्रेस बोली- गंदी व दोहरी राजनीति 
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 4700 बाइक-स्कूटी तैनात, 70 वाहन से ‘पुलिस दीदी’ करेंगी पेट्रोलिंग
रक्षाबंधन पर परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, खेत में धान की फसल में खाद डालते समय सर्पदंश से युवक की मौत
असर खबर का : शहर की सड़कों पर अब नजर आई वातानुकूलित ई बसें
नेपाल की बाढ़ में फंसे नागपुर के 106 लोग सुरक्षित: काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में ली शरण, घर वापसी शुरू