पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : झोपड़ी से करोड़ों का नशीला द्रव्य बरामद, दो बेटे पहले से ही नशे की तस्करी के आरोप में जेल में बंद

पिता भी उसी राह पर चलता हुआ दबोचा गया

पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : झोपड़ी से करोड़ों का नशीला द्रव्य बरामद, दो बेटे पहले से ही नशे की तस्करी के आरोप में जेल में बंद

जैसलमेर में नशे के कालो कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सीजर कार्रवाई। सांगड़ थाना इलाके के कोडा गांव में एक खेत की झोपड़ी में दबिश देकर पुलिस ने बाड़मेर निवासी एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए की कीमत वाली स्मैक और एमडी बरामद।

जैसलमेर। सीमावर्ती जिले जैसलमेर में नशे के कालो कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सीजर कार्रवाई की है। सांगड़ थाना इलाके के कोडा गांव में एक खेत की झोपड़ी में दबिश देकर पुलिस ने बाड़मेर निवासी एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए की कीमत वाली स्मैक और एमडी बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के दो बेटे पहले से ही नशे की तस्करी के आरोप में जेल में बंद हैं और अब पिता भी उसी राह पर चलता हुआ दबोचा गया है।

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी सदराम बिश्नोई (42), निवासी विरमाणियों की ढाणी, चैनपुरा (बाड़मेर) का रहने वाला है। वह पिछले तीन सालों से कोडा गांव की सरहद पर एक किसान के खेत में मजदूरी और देखभाल का काम कर रहा था। लेकिन इस मजदूरी की आड़ में वह बाड़मेर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर खेत में बनी झोपड़ी में छिपाता था। वहां वह नशीलेो पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़िया ानाकर जैसलमेर के स्थानीय इलाकों में सप्लाई करता था।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल