खुद को आग लगाकर ट्रक के आगे कूदी महिला पड़ोसियों ने बचाई जान, डिप्रेशन बना कारण
कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक 35 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक अवसाद के चलते पहले अपने घर में खुद को आग लगा ली और फिर जलती हुई हालत में सड़क पर दौड़ते हुए ट्रक के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया।
जैसलमेर। जिले के मोहनगढ़ कस्बे में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक 35 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक अवसाद के चलते पहले अपने घर में खुद को आग लगा ली और फिर जलती हुई हालत में सड़क पर दौड़ते हुए ट्रक के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखा महिला को बचा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोहनगढ़ थानाधिकारी बाबूराम डेलू ने बताया, महिला ने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया था। घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने जब अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी, तो तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्रित किया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर लगी आग पर काबू पाकर महिला को बाहर निकाला।
आग से बचाए जाने के ठीक बाद, महिला अचानक बदहवास स्थिति में सड़क की ओर भागी। वहां से गुजर रहे एक ट्रक के सामने उसने छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन पास खड़े लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान महिला का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ा हुआ नजर आ रहा था। शुरूआती जानकारी के अनुसार, महिला ने घर के मंदिर में जल रहे दीपक से अपने कपड़ों में आग लगाई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कमरे में रखा बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

Comment List