मानव तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा : 15 लड़कियां रेस्क्यू, 11 आरोपी गिरफ्तार

गिरोह के शेष सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास

मानव तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा : 15 लड़कियां रेस्क्यू, 11 आरोपी गिरफ्तार
मानव तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह के विरुद्ध झालावाड़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरोह का भंडाफोड़ कर अब तक कुल 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है तथा गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार।

झालावाड़। मानव तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह के विरुद्ध झालावाड़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरोह का भंडाफोड़ कर अब तक कुल 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है तथा गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 3 आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह झालावाड़, बूंदी, टोंक, ग्वालियर और मुंबई तक सक्रिय था, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को झांसा देकर नाबालिग बच्चियों की खरीद-फरोख्त कर उन्हें देह व्यापार में धकेलता था।

आरोपियों से मिले दस्तावेजों में मानव तस्करी के क्रूर स्वरूप का खुलासा हुआ है, जिसमें पीड़िताओं को कर्ज और दबाव के जाल में फंसाकर बंधक जैसी स्थिति में रखा जाता था। एएसपी भागचंद के अनुसार झालावाड़ की 4 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें एक बच्ची की उम्र मात्र 6 वर्ष बताई गई है। इसके अलावा टोंक से भी एक लड़की को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। रेस्क्यू 15 लड़कियों में 12 नाबालिग, 2 बालिग तथा एक की उम्र की जांच जारी है। इनमें 9 लड़कियां झालावाड़, 5 टोंक तथा 1 बूंदी जिले की हैं।

11 में से 8 आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 11 आरोपियों में से 8 को पहले ही न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि मुंबई से पकड़े गए 3 आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के बैंक खातों में भारी वित्तीय लेनदेन के संकेत मिले हैं, जिनकी विस्तृत जांच जारी है। आगे की जांच में अन्य पीड़िताओं की पहचान तथा गिरोह के शेष सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

तबेले में गढ़ी मिली 2.5 करोड़ की हेरोइन, दो लाख रुपए की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद तबेले में गढ़ी मिली 2.5 करोड़ की हेरोइन, दो लाख रुपए की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद
बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने एक तबेले में जमीन के नीचे गाड़कर छिपाई गई करीब डेढ़ करोड़ की...
लैंडिंग के दौरान हादसा : वायु सेना का एन 32 मालवाहक विमान क्रैश, उतरने से समय लगी आग
सरकारी स्कूल के पास चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, पिता-पुत्र हिरासत में
ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले के दावे फर्जी, विदेश मंत्रालय ने कहा- सभी नाविक सुरक्षित
घुँघरुओं की गूंज में संवर रहा भविष्य : जयपुर में 51 बच्चे सीख रहे शुद्ध कथक, संस्कृति से भी हो रहा जुड़ाव
फीफा विश्वकप-2026 : मेक्सिको ने उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, तीन रेड कार्ड और भारी हंगामे के साथ हुआ मैच का अंत
UP : पीतल कारोबारी के घर एक करोड़ की डकैती, 10 आरोपी गिरफ्तार