तेज रफ्तार इनोवा पलटी, दो युवकों की मौत : पांच गंभीर घायल, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे घर
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप घायल हो गए। घटना मंडावा के तेतरा बस स्टैंड के नजदीक हुई। मृतक और घायल झुंझुनूं से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर मंडावा लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर इनोवा पलट गई। घटना की जानकारी मिलने पर मंडावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मंडावा। क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप घायल हो गए। घटना मंडावा के तेतरा बस स्टैंड के नजदीक हुई। मृतक और घायल झुंझुनूं से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर मंडावा लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर इनोवा पलट गई। घटना की जानकारी मिलने पर मंडावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मृतकों की पहचान फाजल खत्री पुत्र अकबर हुसैन, वार्ड 11 निवासी और वाशिद पुत्र नबाब, वार्ड 13 निवासी के रूप में हुई है। जबकि साजिद, असरफ, रेहान, हारून और अभिषेक घायल हो गए। एएसआई मुलायम सिंह ने बताया कि गाड़ी में सात युवक सवार थे और सभी बारात से लौट रहे थे।

Comment List