सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी

बिजली की खपत भी तेजी से ऊपर जा रही

सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते लोग राहत के लिए एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं, जिससे शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है।

जोधपुर। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते लोग राहत के लिए एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं, जिससे शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एक साथ कूलिंग उपकरण चालू होने से डिस्कॉम पर लोड बढ़ गया है और पीक डिमांड में उछाल दर्ज किया जा रहा है। डिस्कॉम के ताजा आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में जोधपुर शहर (JU City Circle) की दैनिक बिजली खपत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। महीने की शुरुआत में 1 अप्रैल को जहां खपत करीब 53.50 लाख यूनिट थी, वहीं 15 अप्रैल तक यह बढ़कर लगभग 69.07 लाख यूनिट तक पहुंच गई। इसी तरह 16 अप्रैल को खपत 75.28 लाख यूनिट तक दर्ज की गई, जो इस महीने के शुरुआती दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है। यह साफ संकेत है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली की खपत भी तेजी से ऊपर जा रही है।

हालांकि, अगर पिछले साल से तुलना करें तो तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। अप्रैल 2025 के मुकाबले इस साल अब तक कुल खपत कम दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में अब तक कुल खपत 609.36 लाख यूनिट रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 734.93 लाख यूनिट था। यानी इस बार करीब 17 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसी तरह जोधपुर डिस्ट्रिक्ट सर्किल में भी खपत में लगभग 56 प्रतिशत तक की गिरावट सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट कई कारणों से हो सकती है। एक तरफ जहां इस साल अप्रैल की शुरुआत में कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा बचत को लेकर बढ़ती जागरूकता और

Post Comment

Comment List

Latest News

आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राज्य में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने से दिन में ही नहीं रात...
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन