रावलसिंह हत्याकाण्ड में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से तीन पिस्टल, 2 बाइक व कार बरामद

पुलिस टीम मौके पर पहुंच कार्यवाही शुरू की

रावलसिंह हत्याकाण्ड में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से तीन पिस्टल, 2 बाइक व कार बरामद

भीकमकोर में गत 21 मार्च  को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां व प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल निवासी जाटीपुरा ओसियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लोहावट। भीकमकोर में गत 21 मार्च  को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां व प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल निवासी जाटीपुरा ओसियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित 2 पिस्टल मय 3 राउण्ड के साथ दो बाइक तथा स्विफ्ट कार बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि 21 मार्च  को मतौड़ा के कस्बे भीकमकौर में गोली मारकर रावलसिंह की हत्या करने व आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कार्यवाही शुरू की। पुलिस की टीमों ने आरोपी दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह निवासी भियाड़िया व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां को अमृतसर पंजाब से रात्रि को सोते दस्तयाब किया। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव