एम्स मेंं एक नाम के भर्ती थे दो मरीज : नाम की गफलत में दूसरे को चढ़ाया खून, 10 दिन बाद मौत

डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बाद दम तोड़ा

एम्स मेंं एक नाम के भर्ती थे दो मरीज : नाम की गफलत में दूसरे को चढ़ाया खून, 10 दिन बाद मौत

एम्स जोधपुर में गलत मरीज को खून चढ़ाने से दस दिन बाद मौत। इमरजेंसी में भर्ती मरीज को खून चढ़ाया गया। गलत खून चढ़नें वाले मरीज की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। मरीज को तीन यूनिट खून चढ़ाया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। गलती का पता चलने पर डॉक्टर ने खून के बैग को हटाकर डस्टबीन में फेंक दिया था। लेकिन तब तक आधे से अधिक खून चढ़ चुका था।

जोधपुर। एम्स जोधपुर में गलत मरीज को खून चढ़ाने से उसकी दस दिन बाद मौत हो गई। इमरजेंसी में भर्ती मरीज को 10 अक्टूबर को खून चढ़ाया गया था। गलत खून चढ़नें वाले मरीज की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। ऐसे में शनिवार और रविवार को मरीज को तीन यूनिट खून चढ़ाया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। उल्लेखनीय है कि एम्स की इमरजेंसी में दस अक्टूबर को मांगीलाल नाम के दो व्यक्ति भर्ती थे। एक व्यक्ति डोली कलां निवासी मांगीलाल विश्नोई (50 साल) और दूसरा नागौर के पांचुड़ी कला निवासी मांगीलाल (80 साल) भर्ती था।

डॉक्टरों ने 80 साल के मांगीलाल को खून की जरूरत बताई थी लेकिन अस्पतालकर्मियों ने 50 साल के मांगीलाल को खून चढ़ा दिया। गलती का पता चलने पर डॉक्टर ने खून के बैग को हटाकर डस्टबीन में फेंक दिया था। लेकिन तब तक आधे से अधिक खून चढ़ चुका था। डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन करके मरीज के शरीर से पानी निकाला गया, डायलेसिस भी किया गया। बीपी अत्यधिक कम होने से मरीज को बेड पर उलटा लेटाया गया। डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बाद आखिरकार 10 दिन बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी- राजेन्द्र यादव, रोहित सैनी और योगेश टांक...
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग