कोटा में नहीं थम रहे छात्र आत्महत्या के मामले : एलन कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, अब तक 8 मौत

5 माह में एलन कोचिंग के पांच स्टूडेंट कर चुके अपनी ईहलीला समाप्त

कोटा में नहीं थम रहे छात्र आत्महत्या के मामले : एलन कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, अब तक 8 मौत
कोचिंग नगरी में कोचिंग स्टूडेंट की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एलन कोचिंग संस्थान के एक और कोचिंग छात्र ने जवाहर नगर थाना क्षेत्र में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान ग्राम पुनया जिला संत कबीर नगर उप्र निवासी आर्यन ओझा पुत्र कृपा शंकर ओझा के रूप में हुई।

कोटा। कोचिंग नगरी में कोचिंग स्टूडेंट की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एलन कोचिंग संस्थान के एक और कोचिंग छात्र ने बुधवार को जवाहर नगर थाना क्षेत्र में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान ग्राम पुनया जिला संत कबीर नगर उप्र निवासी आर्यन ओझा पुत्र कृपा शंकर ओझा के रूप में हुई है। छात्र पढ़ने में होशियार था और एक साल से कोटा में रह कर आईआईटी की तैयारी कर रहा था।  पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक राम लक्ष्मण ने बताया कि सूचना पर चार जून को कोटा पहुंचे आर्यन के पिता कृपा शंकर ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया था कि उनके पुत्र आर्यन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  रिपोर्ट में उन्होंने आशंका जताई कि उसके पुत्र को किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया है। पुलिस ने धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है।

पांच माह में आठ मौत, इनमें 5 एलन संस्थान से 
एलन कोचिंग संस्थान के छात्रों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी से अब तक अकेले एलन कोचिंग संस्थान के पांच स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि इस अवधि में अब तक आठ कोचिंग स्टूडेंट की मृत्यु हो चुकी है। 

नहीं दिया जवाब
मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन व वाट्सअप मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना