सुकेत में एक वोट से जीते भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा

25 वार्डों वाली पालिका में 13-12 के अंतर से हुआ फैसला

सुकेत में एक वोट से जीते भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा
चार निर्दलीयों में से तीन ने भाजपा और एक ने कांग्रेस का दिया साथ।

सुकेत। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र चोपड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी उमरदीन को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। मतगणना में जितेंद्र चोपड़ा को 13 मत मिले, जबकि उमरदीन के पक्ष में 12 मत पड़े। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।सुबह 9 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना कराई गई। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी को 13 और कांग्रेस प्रत्याशी को 12 मत मिले। एक मत के अंतर से जितेंद्र चोपड़ा विजयी रहे। परिणाम सामने आते ही भाजपा समर्थकों ने मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर खुशी जताई।

गौरतलब है कि सुकेत नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और चार निर्दलीय पार्षद विजयी हुए थे। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चार निर्दलीय पार्षदों में से तीन ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट दिया। इस तरह भाजपा के पक्ष में 13 और कांग्रेस के पक्ष में 12 मत पड़े। अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र चोपड़ा को बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को बुचा घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपकर...
मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी
मानुष शाह और दिया चितले ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में भारत को टेबल टेनिस का कांस्य पदक दिलाया
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा कोटा, अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा भगवान गणेश की पूजा के बाद सूरज पोल गेट से शुभारंभ
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा; निफ्टी भी 77 अंक मजबूत होकर बंद
मालवीय नगर में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक गायन से जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव