डोटासरा : कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी, सुनवाई नहीं हुई तो सरकार का मोरिया भुला देंगे 

केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में उमड़ा सैलाब

डोटासरा : कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी, सुनवाई नहीं हुई तो सरकार का मोरिया भुला देंगे 

उसके बाद पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की अगुवाई में ढोल नगाड़ेें, नारों और डीजे साउंड की धुन पर हजारों लोगों की मौजीूदगी में रैली किशोर सागर तालाब की पाल से प्रारंभ होकर कलक्ट्री तक पहुंची। 

कोटा। कांग्रेस की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस रोड पर आयोजित आक्रोष रैली में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जमकर बरसे।  केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था, अतिवृष्टि के मुआवजे व विपक्ष की आवाज को कथित रूप से दबाने के मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। उन्होने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता के लिए लड़ाई लड़ेगी। यदि सुनवाई नहीं हुई तो सरकार का मोरिया भुला देंगे।  सभा में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा कि सड़कों पर जो जनसैलाब उमड़ा है, वह इस बात का संकेत दे रहा है कि केंद्र  व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का मामला उठाया है उसे पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। संविधान की सारी ताकत आम आदमी है। 

सरकार के खिलाफ होगा जंगी प्रदर्शन: धीरज
एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि किसान, जवान, बेरोजगार दुखी है। आक्रोश की जो चिंगारी कोटा से उठी है वह पूरे राजस्थान में ज्वालामुखी बनकर फूटेगी। सभा में देहात अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह वफतेहपुर विधायक हाकिम अली खां ने भी विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने किया। 

नारे लिखी तख्तियों से किया आक्रोश व्यक्त 
जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। रैली  के लिए शहर ही नहीं दूरदराज से आए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व लोग समय से पहले ही पहुंच गए थे। लोगों ने नारे लिखी तख्तियों से आक्रोश व्यक्त किया। रैली के  लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब की पाल पर एकत्र हुए। बड़ तिराहे से लेकर लक्खी बुर्ज तक लोग ही लोग नजर आ रहे थेे। भीड़ अधिक होने से लोगों को एक दूसरे से सटकर चलना पड़ रहा था। लोगों का निर्धारित समय सुबह 11 बजे से पहले ही पहुंचना शुरु हो गया था। देखते ही देखते लोग जमा हो गए। उसके बाद पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की अगुवाई में ढोल नगाड़ेें, नारों और डीजे साउंड की धुन पर हजारों लोगों की मौजीूदगी में रैली किशोर सागर तालाब की पाल से प्रारंभ होकर कलक्ट्री तक पहुंची। 

लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। जिन पर  वोट चोरी,  पीड़ित किसानों को पैकेज की घोषणा, भ्रष्टाचार  व अत्याचार बंद करो  कानून व्यवस्था सुचारू करो व स्मार्ट मीटर बंद करो सरीखे नारों के साथ भीड़ आगे बढ़ रही थी। करीब एक घंटे में रैली सर्किट हाउस के सामने पहुंचकर सभा में बदल गई। प्रदशन में किसानों से लेकर युवा और महिलाएं तक शामिल हुए। 
 

Read More अमृत 2.0 : राजस्थान के 183 शहरों में अभी पानी का इंतजार, प्रशासन का कहना- योजना को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है पूरा

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प