असर खबर का - कोटा दक्षिण निगम में लगी नई लिफ्ट हुई शुरु, बुजुर्गों को मिली राहत, अब सीढ़ियों से नहीं चढ़ना पड़ेगा

पहले मरम्मत के नाम पर की थी बंद

असर खबर का - कोटा दक्षिण निगम में लगी नई लिफ्ट हुई शुरु, बुजुर्गों को मिली राहत, अब सीढ़ियों से नहीं चढ़ना पड़ेगा
अभी लिफ्ट का एक हिस्सा ही चालू है दूसरे हिस्से को जल्दी ही चालू कर दिया जाएगा।

कोटा। दशहरे के अवसर पर नगर निगम कोटा दक्षिण में आने वाले लोगों को अब सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर नहीं जाना पड़ेगा। वे अब लिफ्ट से ऊपर की तरफ जा भी सकते हैं और वापस नीचे आ भी सकते हैं। ऐसा संभव हुआ है नगर निगम कोटा दक्षिण कार्यालय में लगी नई लिफ्ट के चालू होने से। नगर निगम कार्यालय को व्यवस्था की दृष्टि से उत्तर व दक्षिण  में विभाजित किया हुआ है। हालांकि यह व्यवस्था 5 साल पहले हुई थी। जबकि कार्यालय बनने के दौरान निगम बिल्डिंग में दो तरफ लिफ्ट लगाई गई थी। निगम के ए ब्लॉक वाले कोटा दक्षिण निगम के हिस्से की लिफ्ट काफी पुरानी व जर्जर होने से लम्बे समय से बंद पड़ी हुई थी। पहले तो उसे मरम्मत के नाम पर बंद किया गया था। लेकिन उसकी हालत अधिक खराब होने पर किसी तरह का हादसा न हो उसे देखते हुए इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। वहीं पुरानी की जगह पर नई लिफ्ट लगाने की टेंडर प्रक्रिया की गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 28 लाख की लागत से ए ब्लॉक में दो नई लिफ्ट लगा तो दी थी। लेकिन उसे फिर भी चालू नहीं किया गया था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
निगम बिल्डिंग के ए ब्लॉक की लिफ्ट के बंद होने से आमजन को होने वाली परेशानी का मामला  दैनिक नव’योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 22 सितम्बर के अंक में पेज 11 पर‘ एक लिफ्ट के भरोसे निगम कार्यालय’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। उस समय निगम अधिकारियों ने लिफ्ट को शीघ्र ही चालू करने की जानकारी दी थी।  समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम अधिकारियों ने इसे प्रमुखता से लेते हुए लिफ्ट का ट्रायल पूरा कर उसे चालू कर दिया है।  नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ए ब्लॉक में 27.87 लाख की लागत से नई लिफ्ट लगाई गई है। लिफ्ट लगने के बाद उसका ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल पूरा होने के बाद उसे आमजन के लिए चालू कर दिया है। जिससे अब लोग आसानी से आ जा सकते है। हालांकि अभी भी लिफ्ट का एक हिस्सा ही चालू है दूसरे हिस्से को भी जल्दी ही चालू कर दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि