पत्नी से अफेयर के शक में पति ने कर डाली रिश्तेदार की हत्या : सास पर भी किए चाकू से वार, पत्नी भी घायल 

दामाद को पसंद नहीं था दीपक का आना-जाना 

पत्नी से अफेयर के शक में पति ने कर डाली रिश्तेदार की हत्या : सास पर भी किए चाकू से वार, पत्नी भी घायल 
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से रिश्तेदार से अफेयर के शक में पत्नी, सास और रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए

कोटा। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से रिश्तेदार से अफेयर के शक में पत्नी, सास और रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दीपक कुशवाह की मौत हो गई। वहीं सास रुक्मणी और पत्नी रेखा रानी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रुक्मणी देवी की रिपोर्ट पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी चन्द्र प्रकाश कुशवाह निवासी गांव नागदा अंता जिला बारां को शक था कि उसकी पत्नी का रिश्तेदार दीपक से अफेयर चल रहा है। इस पर उनके बीच झगड़ा हो गया। दीपक का रेखा के घर पर आना जाना था। दीपक यहां रहता था।  

पुलिस निरीक्षक देवेश भारद्वाज ने बताया कि रेखा रानी निवासी मंदिर कॉलोनी बोरखेड़ा का आरोपी चंद्रप्रकाश कुशवाह से विवाह हुआ था। रेखा रानी अपनी मां के पास ही रह रही थी। पति चंद्रप्रकाश पत्नी और सास रुकमणी से मिलने आया था। इस पर उसे संदेह हुआ कि उसकी पत्नी का उसके रिश्तेदार दीपक से अफेयर है। इसी बात पर शनिवार को सुबह करीब 9 बजे झगड़ा हो गया। झगड़े में चंद्र प्रकाश ने पत्नी रेखा और दीपक पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव के लिए बीच में आई सास पर भी दीपक ने हमला कर दिया। 
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। मामले में सास रुकमणी की रिपोर्ट पर दीपक के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दामाद को पसंद नहीं था दीपक का आना-जाना 
घायल रुक्मणी ने बताया कि उसकी बेटी रेखा सुबह घर पर सो रही थी और दामाद चंद्र प्रकाश अपने गांव से आया था। उस समस उसकी बहन का पौता दीपक भी मिलने आया था। दामाद चंद्रप्रकाश को दीपक का आना जाना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शक के चलते आरोपी ने दीपक और रेखा पर चाकू से वार कर दिया। बचाव के लिए आई तो मुझ पर भी चाकू से वार किया। वह दीपक को पत्नी का प्रेमी मानता था। 

 

Read More असर खबर का : खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 390 किलो संदिग्ध घी सीज़, मावा-पनीर के 4 सैंपल लिए

Tags:    murder

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक