दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा : शादी से पहले साजिश, मंगेतर समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने किया महज तीन दिन में पूरे मामले का पदार्फाश

दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा : शादी से पहले साजिश, मंगेतर समेत चार गिरफ्तार
दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें शादी से महज आठ दिन पहले युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन दिन में मामले का खुलासा करते हुए मंगेतर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

इटावा। क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें शादी से महज आठ दिन पहले युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन दिन में मामले का खुलासा करते हुए मंगेतर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। डीएसपी ओमप्रकाश सरावग ने बताया कि 22 अप्रैल को दौलतपुरा निवासी धर्मेंद्र सेन (23) अपने साले हेमंत के साथ खरीददारी के बाद लौट रहा था। इस दौरान गौणदी-गणेशगंज मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

कोटा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मंगेतर दीक्षा सेन शादी से खुश नहीं थी। उसने अपने पिता जोधराज व अन्य के साथ मिलकर धर्मेंद्र पर हमला कराने की योजना बनाई। नोनेरा निवासी मुकुट गोचर को 10 हजार रुपए में सुपारी दी गई, जिसने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दीक्षा ने धर्मेंद्र को इटावा बुलाकर योजना के तहत उसके साथ अपने भाई हेमंत को भेजा, जो आरोपियों को लगातार लोकेशन देता रहा। सुनसान रास्ते में बेरहमी से हमला कर युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए गए।

पुलिस जांच में खुलीं परतें
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित टीम ने मंगेतर को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की, जिसमें पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस ने मुकुट गोचर, धर्मेंद्र उर्फ धर्मराज मीना, दीक्षा सेन और उसके पिता जोधराज को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विशेष टीमों की सक्रियता से पुलिस ने महज तीन दिन में पूरे मामले का पदार्फाश किया, जिसमें साइबर सेल व डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना