नगर निकाय चुनाव: विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की, मतदान केंद्र पर हंगामा; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे

नगर निकाय चुनाव: विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की, मतदान केंद्र पर हंगामा; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
मतदान के दौरान विधायक यूनुस खान के साथ कथित धक्का-मुक्की का मामला। विधायक परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे, जहां विवाद के बाद उनके साथ हाथापाई होने का आरोप। सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली।

डीडवाना। विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान वोट डालने पहुंचे विधायक यूनुस खान के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। विधायक अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ विवाद और धक्का-मुक्की हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। विधायक यूनुस खान ने आरोप लगाया कि जब वे तीसरी बार वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे, तभी उन पर हमला किया गया। घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम
राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। शाम 6 बजे मतदान खत्म...
विश्वकर्मा दिवस पर विद्युत प्रसारण निगम के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश, पात्र श्रमिकों को नियमों के तहत मिलेगा पूरा वेतन
पूर्व IAS अधिकारी राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो कांग्रेस में शामिल, अजय राय ने किया दोनों का स्वागत
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती, 40 संवेदनशील स्थलों पर हाईटेक निगरानी 
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दलितों के प्रदर्शन के बाद सड़क शुद्धिकरण पर तेलंगाना में सियासी बवाल, कांग्रेस ने बीआरएस पर लगाए गंभीर आरोप
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूएई की बड़ी मदद, 38 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान रवाना; एक करोड़ डॉलर सहायता