डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसी कार, खाई में पलटने से दो की मौत

बाइपास के निकट अचानक कार अनियंत्रित

डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसी कार, खाई में पलटने से दो की मौत
पाली-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह मंडिया बाइपास के निकट एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उसे पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची और सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।

पाली। पाली-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह मंडिया बाइपास के निकट एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उसे पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची और सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। सदर थाना प्रभारी कपूराराम ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।

कार में सवार जोधपुर जिले के पनवड़ निवासी कोषा (50) पत्नी पावन कुमार तथा आनंद कुमार (55) पुत्र हजारीलाल की मौत हो गई। वहीं आशा (50) पत्नी आनंद कुमार घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों जोधपुर से सिरोही की ओर जा रहे थे। मंडिया बाइपास के निकट अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन उछलकर दूसरी लेन में पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में जुल्फिकार अली और...
भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल : माफिया राज को मिल रहा बढ़ावा, जूली ने कहा- परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का कम हो रहा भरोसा
जयपुर में दर्दनाक हादसा : टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ी बस, यात्रियों से भरी बस लेकर भागा चालक
एनटीए ने प्रतियोगिता परीक्षाओं का बनाया मजाक : युवाओं के टूट रहे सपने, खेड़ा बोले- परीक्षा एजेंसी ने छात्रों के दिल में भरा खौफ
पंचम दा की जयंती पर गूंजेंगे उनके सदाबहार नगमे, सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप की विशेष प्रस्तुति 27 जून को
गैर इरादतन हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को 10 साल का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला
सिर चढ़कर कर बोला इश्क : शादी नहीं तो नीचे नहीं! प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी युवती