आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली
17 सदस्यीय टीम में शामिल हुए कई होनहार खिलाड़ी
श्रीगंगानगर। राजस्थान में जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर ने राजस्थान क्रिकेट संघ की राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए टीम का एलान कर दिया है। संघ के सचिव विनोद सहारण ने रविवार को बताया कि टीम की कप्तानी सलाऊदीन को और उप-कप्तानी राहुल सहारण को सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि टीम में सलाऊदीन और राहुल सहारण के साथ राहुल गर्ग, अमन चौधरी, विकेटकीपर मोहम्मद अकरम, प्रियांशु बिश्नोई, करण मिरोक, आदित्य भाभू, दिग्विजय सहारण, हिमांशु शर्मा, करण चौधरी, जय मवानी, ओशनिक ग्रोवर, प्रहलाद बिश्नोई, शोभित मिश्रा, दक्ष वाटस और अखिलेश दारा को जगह मिली है।
सहारण ने बताया कि कपिल नाथ, गुरमीत सिंह और जतिन मवानी को सुरक्षित खिलाड़ी रखा गया है। टीम के कोच निशान सिंह (बीसीसीआई लेवल-2) और धीरज शर्मा (बीसीसीआई लेवल-1) होंगे। श्रीगंगानगर की टीम के मुकाबले सीकर, जालौर और धौलपुर की टीमें होंगी। जिला क्रिकेट संघ ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Comment List