पत्नी की हत्या कर खुद भी गले में फंदा डालकर पेड़ से लटका

पति-पत्नी में जमीन को लेकर होती थी रोजाना तकरार

पत्नी की हत्या कर खुद भी गले में फंदा डालकर पेड़ से लटका

पीहर पक्ष के जीजा पप्पू रेगर और भांजी प्रियंका ने बताया कि सीमा मकान का पट्टा वापस लेने पर जोर देती थी।

टोडारायसिंह। टोंक जिले के पंवालिया गांव में पत्नी की हत्या कर पति के सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी की हत्या का शनिवार शाम को पता चला, वहीं पति का शव गांव पंवालिया से 4 किमी दूर मेंहरु तन में छीपट की ढाणी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मृतक सुरेश उर्फ जंगलू की जेब से 30 हजार रुपए और 2 मोबाइल मिले हैं। मृतका की पहचान सीमा रैगर (34) के रूप में हुई है। मृतका के जीजा पप्पू और भांजी प्रियंका ने बताया कि पीहर वालों से 14 जून शाम को मोबाइल पर बात हुई थी 15 जून की सुबह से ही सीमा और सुरेश के फोन बंद थे। उन्होंने बताया कि अक्सर दोनों के बीच मकान के पट्टे और खेती की जमीन को लेकर तकरार होती थी। मकान का पट्टा छोटी ननद नयनतारा ने ले रखा है और खेती की जमीन पर सुरेश के बड़े भाई मदन ने केसीसी बना कर रुपया ले रखा है।

पीहर पक्ष के जीजा पप्पू रेगर और भांजी प्रियंका ने बताया कि सीमा मकान का पट्टा वापस लेने पर जोर देती थी। पीहर पक्ष ने बताया कि सीमा की ननद की नीयत मकान को लेने की थी। सीमा और सुरेश के बीच इसी को लेकर तकरार होती थी, इसके चलते सीमा अधिकांश पीहर ही रहती थी। 5-6 महीने पूर्व ही रिश्तेदारों के समझाने के बाद सुरेश खुद साकरिया सुसराल लेने गया था और 2 दिन वहीं रुका था।   शनिवार को दिन भर दोनों पति-पत्नी घर पर थे। सीमा कभी-कभी मजदूरी कर लेती थी, वहीं सुरेश ड्राइवर था। शाम करीब 6 बजे सुरेश ने पीछे से सीमा के सिर पर लकड़ी से वार दिया।

तड़फड़ाने के बाद गला दबा दिया। सांस टूटने के बाद कमरे के बाहर से बंद कर बाजार में निकल गया। थोड़ी देर बाद सास सुरेश के घर आईं तो कमरे के बाहर बैठते ही खून बहता दिखाई दिया, तो चिल्ला कर बाहर आकर आस-पास बैठे लोगों को बताया। लोगों कमरे को खोला तो सीमा चारपाई पर मृत पड़ी थी। वहीं मेंहरु तन की छीपट की ढाणी के पास खाल में सुबह नित्य कर्म करने आए ग्रामीणों को पेड़ से रस्सी से लटका शव दिखाई दिया। मृतक की पहचान सुरेश उर्फ जंगलू के रूप में हुई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प