बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद

परिजनों-ग्रामीणों का शव उठाने से इनकार

बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
रंजिश के चलते एक व्यक्ति की उसके मासूम बेटे और बेटी के सामने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है और परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया।

उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र के तिलोई (खादरा) में शनिवार रात रंजिश के चलते एक व्यक्ति की उसके मासूम बेटे और बेटी के सामने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है और परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी फौजाराम गमेती को डिटेन कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। इधर, पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बावजूद परिजन अस्पताल के बाहर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे करमाराम अपनी बेटी गीता और बेटे शंभू के साथ लापता भैंस को ढूंढने निकला था। रास्ते में घात लगाकर बैठे पड़ोसी फौजाराम और लक्ष्मण ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर बच्चों के चीखने-चिल्लाने के बावजूद करमाराम पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

इनका कहना है....
पीड़ित और आरोपी पड़ोसी हैं। पूर्व में खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने एक आरोपी फौजाराम को राउंडअप कर लिया है। दूसरे आरोपी लक्ष्मण की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। परिजनों से समझाइश का प्रयास जारी है, जल्द ही स्थिति नियंत्रण में होगी।
-उत्तम सिंह, थानाधिकारी बेकरिया। 
  

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश