बरसाती नाले में गिरी एसयूवी, तीन युवकों की मौत : दो कार सवार शीशा तोड़कर बाहर निकले
सड़क के दोनों ओर बारिश में नाला तेज उफान पर
उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में सोमवार रात एक एसयूवी बरसाती नाले में गिर गई, जिससे 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई, वहीं दो युवक शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस ने बताया कि हादसे में ध्रुव पटेल निवासी लकोड़ा, लव पटेल निवासी बायड़ी और नरेश मीणा निवासी महुडिया की मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने नरेश मीणा और ध्रुव पटेल का शव रात को ही मिल गए थे, जबकि लव पटेल का शव मंगलवार को मिला। प्रवीण मीणा निवासी महुड़िया और लक्ष्मण मीणा निवासी सागवाड़ा ने कांच तोड़कर अपनी जान बचाई।
ध्रुव और लव खेरवाड़ा से बायड़ी गांव जा रहे थे, जबकि अन्य तीन युवकों ने उनसे रास्ते में लिफ्ट ली थी। इस नाले में बारिश के दिनों में बहुत तेज पानी का बहाव है। हादसा लकोड़ा गांव में उस जगह हुआ, जहां सड़क के दोनों ओर बारिश में नाला तेज उफान पर है। घटना स्थल पर ढलान और यू-टर्न है। ऐसे में तेज रफ्तार कार जब ढलान से उतरी और यू-टर्न लेने की कोशिश की। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

Comment List