दूषित पानी पीने से किशोरी की मौत : ग्रामीणों ने एसडीएम को घेरा, कहा- बोतल में भरे दूषित पानी को पीकर दिखाएं 

फैक्ट्री से केमिकल निकल कर कुओं को कर रहा दूषित

दूषित पानी पीने से किशोरी की मौत : ग्रामीणों ने एसडीएम को घेरा, कहा- बोतल में भरे दूषित पानी को पीकर दिखाएं 
दूषित पानी पीने से एक युवती की मौत हो गई। मौत के बाद शव को लेकर ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। शाम को उसे अस्पताल ले जाया गया और दवा दी गई, लेकिन रात भर उसकी हालत खराब रही। सुबह जल्दी उसे वापस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उदयपुर। जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र के लदाना गांव में दूषित पानी पीने से एक युवती की मौत हो गई। मौत के बाद शव को लेकर ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए। मृतका के मामा दिलीप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम सोनू कंवर (19) ने पानी पीया था, जिसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। शाम को उसे अस्पताल ले जाया गया और दवा दी गई, लेकिन रात भर उसकी हालत खराब रही। सुबह जल्दी उसे वापस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवती का शव लेकर सीधे फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार ने  आरोप लगाते कहा कि केमिकलयुक्त पानी पीने से युवती की मौत हुई है। उन्होेंने कहा कि यूएस अमीनो प्रालि कंपनी से निकलने वाला केमिकल आसपास के कुओं के पानी को दूषित कर रहा है। ग्रामीण इन्हीं कुओं का पानी पीने का विवश हैं। 

एसडीएम को घेरा, कहा: इसी पानी को पीकर दिखाएं 
धरना स्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मावली एसडीएम रमेश सिरवी पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को घेर लिया और उन्हें बोतल में भरा दूषित पानी पीने के लिए कहा, जिससे युवती की मौत होने का आरोप है। एसडीएम ने पानी पीने से इनकार कर दिया। मामा दिलीप सिंह ने बताया कि पहले भी इस पानी से उसकी तबीयत खराब हुई थी। उन्होंने दूषित पानी की समस्या के बारे में कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। सोनू  10वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह उनके पास में रहकर पढ़ाई कर रही थी, जबकि उसका परिवार पाली में रहता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी ; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी ; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बांदा में शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पैसे न...
पूनिया और अलका ने राज्यसभा के लिए भरे नामांकन, दोनों है भाजपा की उम्मीदवार
एएनटीएफ का डबल अटैक : पाली में एमडी बीकानेर में डोडा-चूरा बरामद, दो आरोपी पकडे़
नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल