मशीन के रोलर में आई साड़ी : महिला की मौत, ग्रामीणों का मुआवजे को लेकर हंगामा

मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर

हादसे की सूचना पर गुरुवार सुबह परिजन एवं गांव व आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर जुट गए।

उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में गुडली स्थित रिको इंडस्ट्रीयल एरिया की कुमार मिनरल्स फैक्ट्री में बीती देर रात काम कर रही एक महिला मजदूर की साड़ी मशीन में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। साड़ी रोलर में फंसने से उसका पेट वाला हिस्सा कट गया।  थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि रात करीब 3 बजे फैक्ट्री में कार्यरत कमला मीणा निवासी प्रतापगढ़ सोप स्टोन का पाउडर बनाने वाली मशीन पर काम कर रही थी, तभी अचानक उनकी साड़ी रोलर में फंस गई और वह मशीन में खिंचती चली गई। हादसा इतना भयानक था कि उसके पेट का हिस्सा रोलर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर गुरुवार सुबह परिजन एवं गांव व आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर जुट गए। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सुबह पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पति मानसिंह मीणा पहले ही एक हाथ से विकलांग हैं और अब पत्नी की मौत से दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अकेले उसके  कंधों पर आ गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
रानपुर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक देवरी पूनिया विद्यालय में सोमवार को पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी।...
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा