बेकाबू ट्रेलर ने महिला पर्यटक को कुचला : सड़क पर 50 मीटर तक बिखरे शरीर के अवशेषों से लिपटकर फफकती रही बेटी

कट्टे में भर मुर्दाघर पहुंचाया शव को

बेकाबू ट्रेलर ने महिला पर्यटक को कुचला : सड़क पर 50 मीटर तक बिखरे शरीर के अवशेषों से लिपटकर फफकती रही बेटी

हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर टुकड़ों में सड़क पर करीब 50 मीटर तक बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगोंं का कलेजा उस समय मुंह का आ गया, जब उन्होंने मृतका की बेटी को उसकी मां के अवशेषों से लिपट कर रोते देखा।

उदयपुर। गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे घसियार के निकट तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर टुकड़ों में सड़क पर करीब 50 मीटर तक बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगोंं का कलेजा उस समय मुंह का आ गया, जब उन्होंने मृतका की बेटी को उसकी मां के अवशेषों से लिपट कर रोते देखा। उन्होंने बड़ी मुश्किल से समझाइश कर उसे वहां से दूर किया। बड़गांव थानाधिकारी किताब देवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली अनिता (55) पत्नी ब्रज मोहन यादव अपनी बेटी निधि उर्फ निकिता के साथ मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए आई थी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रेलर लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर गुजरात नंबर का था, जिसमें कोयला भरा हुआ था। महिला अपनी बेटी और पडोसियों के ग्रुप के साथ 3 दिन पहले उदयपुर आई थी।

ट्रेलर मां को घसीटता रहा 
बेटी निधि यादव ने पुलिस को बताया कि वे घसियार स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने आए थे। टैक्सी से ग्रुप के लोग एक-एक करके उतर रहे थे। मां ड्राइवर साइड से नीचे उतरी और 5-7 कदम ही चली होगी कि ट्रेलर ने मां को टक्कर मारी। मां ट्रेलर के साथ घसीटता रही और उनके शरीर के टुकड़े होते रहे। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर एकबारगी रुका, करीब एक मिनट के बाद ट्रेलर लेकर मौके से भाग गया।

कट्टे में भर मुर्दाघर पहुंचाया शव को
पुलिस ने बताया कि हादसे में अनिता के शव का एक पैर ही बचा। इसके अलावा सारा शरीर बिखर गया। सभी टुकड़ों को एकत्र कर कट्टे में भरा गया। इसके बाद उसे मुर्दाघर लाया गया। 
फोटो- 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ