केन्या में एमपॉक्स से 19 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1,298 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने निगरानी और सीमा जांच

केन्या में एमपॉक्स से 19 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1,298 हुई
केन्या में बीते तीन महीनों में एमपॉक्स वायरस के प्रकोप से कम से कम 19 लोगों की जान जा चुकी है और 1,298 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। देश की 40 से अधिक काउंटियां इससे प्रभावित हुई हैं, जिनमें नैरोबी और मोम्बासा सबसे ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्र हैं।

नैरोबी। केन्या में तीन महीने पहले एमपॉक्स का प्रकोप सामने आने के बाद से अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक सात काउंटियों की पहचान एमपॉक्स के लिहाज से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में की गयी है। इन क्षेत्रों की प्रमुख परिवहन गलियारों के किनारे स्थित होने और सीमा पार करने वाले प्रमुख स्थानों के निकट होने के कारण इन्हें उच्च जोखिम वाला माना गया है।

पूर्वी अफ्रीकी देश में अब तक एमपॉक्स के 1,298 पुष्ट मामले सामने आये हैं। इनमें सबसे अधिक 452 मामले मोम्बासा में दर्ज किये गये हैं, जबकि नैरोबी में 320 मामले सामने आए हैं। एमपॉक्स का प्रकोप देश की 40 से अधिक काउंटियों तक फैल चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के प्रयासों के बावजूद एमपॉक्स देश के लिए खतरा बना हुआ है। उसने लोगों में जागरूकता के लिए अभियान जारी रखने, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और नए संक्रमणों का पता लगाने तथा उन्हें नियंत्रित करने के लिए काउंटियों की सीमा पर जांच बढ़ाने का आह्वान किया। 

मंत्रालय ने कहा कि वह अन्य संक्रामक बीमारियों की भी निगरानी कर रहा है। केन्या में इबोला का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है लेकिन संदिग्ध मामलों से निपटने और वायरस को देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय किये गये हैं। मंत्रालय ने कहा कि वह निगरानी, टीकाकरण, जन-जागरूकता और स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच समन्वय को लगातार मजबूत करता रहेगा। साथ ही, एमपॉक्स के प्रसार को रोकने और अन्य उभरते स्वास्थ्य जोखिमों से निपटने की तैयारी के प्रयास भी जारी रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से ‘सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित। विशेषज्ञों...
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आएंगे शी चिनफिंग, सात साल बाद होगा चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा
निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता
ममता बनर्जी की श्रीरामपुर सभा को हाई कोर्ट की हरी झंडी, जुलूस निकालने पर रोक, दो घंटे चलेगा राजनीतिक कार्यक्रम
पाकिस्तान में 2027 में पुतिन के दौरे की उम्मीद, एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले इस्लामाबाद आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति
नाबालिग को धमकाने के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी-दिल्ली पुलिस से मांगा कार्रवाई और सुरक्षा का पूरा ब्योरा
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान