जापान में बारिश से हाहाकार! भूस्खलन और बाढ़ से 8 लोगों की मौत, अलर्ट जारी

24 घंटों में 100 मिमी बारिश का अनुमान

जापान में बारिश से हाहाकार! भूस्खलन और बाढ़ से 8 लोगों की मौत, अलर्ट जारी
जापान के चिबा प्रांत में भीषण बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। रिकॉर्ड बारिश से सड़कों और रेलवे सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है, जिससे नरीता हवाई अड्डे पर करीब 7,000 यात्री फंसे रहे। हजारों घरों की बिजली ठप हो गई है।

टोक्यो। जापान के चिबा प्रांत में रिकॉर्ड बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार तक कुछ प्रांतों में अधिक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। अगले 24 घंटों में कांतो इलाके में 100 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है, जबकि नागानो, यामानाशी और इज़ू द्वीपों में 80 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। इससे पहले जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने चिबा के 22 नगरपालिकाओं के लिए आपातकालीन चेतावनी को शुक्रवार तड़के हटा दिया, क्योंकि भारी बारिश की तीव्रता कम हो गई है। हालांकि, कुछ जगहों पर भूस्खलन के लिए उच्च की चेतावनी अभी भी लागू है, जिसमें लोगों को खतरनाक स्थानों से सुरक्षित निकलने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार चिबा प्रांत के आपदा विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा, "आज फिर भारी बारिश की संभावना है। जब तक बहुत आवश्यक न हो, बाहर निकलने से बचें।" इसके साथ ही जलमग्न सड़कों पर वाहन चलाने के खतरों के प्रति आगाह करते हुए कहा गया कि जलभराव में गाड़ियां बंद हो सकती हैं और पानी के दबाव के कारण दरवाजे खोलना मुश्किल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इचिकावा, साकुरा और याचियो शहरों में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक 66 वर्षीया महिला भी शामिल है, जो जलमग्न सड़क पर कार के अंदर फंसने के कारण डूब गई। चिबा में गुरुवार शाम से ही भीषण बारिश हो रही थी। चिबा शहर के चुओ वार्ड में 12 घंटों में 367 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस शहर में एक महीने में होने वाली सामान्य बारिश से तीन गुना अधिक है।

इस भारी तबाही के कारण पूरे प्रांत में व्यापक व्यवधान पैदा हुआ है। बचाव दल ने करीब 4,000 लोगों को चिबा प्रांतीय सांस्कृतिक हॉल में बने अस्थायी आश्रय स्थल तक पहुंचाया है। वहीं, ट्रेन और बस सेवाएं निलंबित होने के कारण नरीता हवाई अड्डे पर रात भर लगभग 7,000 यात्री फंसे रहे। शुक्रवार को सेवाएं धीरे-धीरे बहाल होने के बाद ट्रेन स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। ईस्ट जापान रेलवे ने शुक्रवार सुबह कई लाइनों पर सेवाएं रद्द या कम कर दीं, जबकि अन्य लाइनों पर देरी की खबरें भी मिलीं। एक्सप्रेसवे ऑपरेटर ने भूस्खलन के कारण सड़कों को बंद किए जाने की जानकारी दी है। इसके अलावा, शुक्रवार शाम 5 बजे तक चिबा में लगभग 18,500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिकारी निवासियों से भूस्खलन, उफनती नदियों और निचले इलाकों में जलभराव को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत