राष्ट्रपति मुर्मु को फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको समेत छह देशों और यूरोपीय संघ के राजदूतों ने सौंपे परिचय पत्र

द्विपक्षीय संबंधों व सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

राष्ट्रपति मुर्मु को फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको समेत छह देशों और यूरोपीय संघ के राजदूतों ने सौंपे परिचय पत्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, बेल्जियम और यूरोपीय संघ के नवनियुक्त राजनयिकों के परिचय पत्र स्वीकार किए। इस दौरान भारत और इन देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों व सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

नई दिल्ली। फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के राजनयिकों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र सौंपे। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन राजनयिकों के परिचय-पत्र स्वीकार किये।

परिचय पत्र पेश करने वालों में फिनलैंड के राजदूत मिको किविकोस्की, वियतनाम के राजदूत त्रिन्ह मिन्ह मान्ह, मैक्सिको के राजदूत पेद्रो ब्लांको पेरेज़, एस्टोनिया की राजदूत क्रिस्टी करेलसन, यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पैक्वेट और बेल्जियम की राजदूत सोफी कार्लहाउज़ेन शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को बुचा घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपकर...
मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी
मानुष शाह और दिया चितले ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में भारत को टेबल टेनिस का कांस्य पदक दिलाया
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा कोटा, अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा भगवान गणेश की पूजा के बाद सूरज पोल गेट से शुभारंभ
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा; निफ्टी भी 77 अंक मजबूत होकर बंद
मालवीय नगर में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक गायन से जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव