अमेरिका का ईरान में फिर हमला : 2 पुलों को बनाया निशाना, 7 लोगों की मौत

हमले में 9 लोगों के घायल होने की सूचना मिली

अमेरिका का ईरान में फिर हमला : 2 पुलों को बनाया निशाना, 7 लोगों की मौत
होरमोजगान प्रांत में दो पुलों पर अमेरिकी हवाई हमलों में 7 नागरिकों की मौत और 9 लोग घायल हुए हैं। काहूरस्तान और शूर नदी के पुलों को निशाना बनाया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वैकल्पिक मार्ग और मरम्मत का काम जारी है। अमेरिका ने इन दावों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तेहरान। ईरान के होरमोजगान प्रांत के बंदर खमीर क्षेत्र में 2 पुलों पर अमेरिकी हवाई हमलों में 7 नागरिकों की मौत हो गयी और अन्य 9 के घायल हो गये हैं। ईरानी मीडिया ने यह दावा किया है। अमेरिकी हवाई हमलों में काहूरस्तान गांव के निकट स्थित एक पुल और शूर नदी पर बने दूसरे पुल को निशाना बनाया गया। वहीं, इन हमलों में सात लोगों के मारे जाने और 9 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

इससे पहले फार्स समाचार एजेंसी ने बताया था कि बंदर अब्बास को लार शहर से जोड़ने वाला प्रमुख काहूरस्तान पुल अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। यातायात बहाल करने के लिए सड़क निर्माण एजेंसियां वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और पुल की मरम्मत का कार्य कर रही हैं। इन दावों की हालांकि पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित
यात्रा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग बनकर...
सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश
भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश